बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तारीख हुई तय, इस लोकेशन पर होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

हाल ही में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी शादी की तैयारी को लेकर भारत आए थे

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तारीख हुई तय, इस लोकेशन पर होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जबसे रोका किया है तभी से ही उनकी शादी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सभी को ये जानना है कि अब प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस के साथ सात फेरे कब लेंगी? ऐसे में हमने मीडिया में इस बात को लेकर तरह-तरह के रिपोर्ट्स देखे. लेकिन अब ताजा खबरों की मानें, तो प्रियंका और निक ने अपनी वेडिंग डेट कन्फर्म कर ली है. इसी के साथ ये भी पता चला है कि भारत में ही शादी करेंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर (राजस्थान) में शादी करेंगे. बताया जा रहा है कि इनकी शादी से जुड़े सभी अहम कार्यक्रम 30 नवंबर से रखे जाएंगे और 2 दिसंबर तक चलेंगे. हाल ही में निक और प्रियंका अपनी वेडिंग लोकेशन को फिक्स करने के लिए जोधपुर दौरे पर पहुंचे थे.

बता दें कि प्रियंका ने 18 अगस्त को मुंबई में निक जोनस के साथ पूरे पारंपरिक ढंग से रोका कर लिया था. अब जोधपुर जैसा लोकेशन फिक्स करने का तो यही मतलब है कि प्रियंका-निक की वेडिंग सेरेमनी रॉयल होगी और साथ ही ट्रेडिशनल भी.

ये भी पढ़ें: Inside Pics: प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी से सीधी तस्वीरें, बधाई देने पहुंची अर्पिता खान

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया. इनकी मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट पर हुई जिसके बाद से ही उनकी बीच नजदीकियां बढ़ती गई. अब जाहिर सी बात है कि प्रियंका और निक की शादी को लेकर सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी काफी एकसाइटेड हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).