बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का समुद्री लहरों में हैरतंगेज कारनामा, फोटोज देखकर पति निक जोनस भी हो जाएंगे दंग

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में अपने पति निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं. इसी बीच उनकी ये फोटोज देखने को मिली हैं

प्रियंका चोपड़ा का समुद्री लहरों में हैरतंगेज कारनामा, फोटोज देखकर पति निक जोनस भी हो जाएंगे दंग
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ छुट्टियां मना रही हैं. प्रियंका और निक की विदेशी लोकेशन से कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं. ये दिनों मियामी में एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. अब प्रियंका की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर देखने को मिली जिसके सामने के बाद उनके फैंस उनके कारनामे को देखकर हैरान हैं.

प्रियंका के वेकेशन से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही फोटोज में देखा गया कि वो समुद्री लेहेरों के बीच मजे से जेट स्कीइंग कर रही हैं. फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका जेट स्कीइंग (Jet Skiing) करते हुए रोमांच से भरी हुई हैं और इसका भरपूर आनंद ले रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

This looks like too much fun 🌊 #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on

प्रियंका ने अक्सर समुद्र और बीच के प्रति अपने प्रेम को लेकर बात की है और अब वो मियामी (Miami) में भी वॉटर स्पोर्ट्स का जमकर आनंद लेती हुईं नजर आईं.

आपको बता दें कि वेकेशन से प्रियंका की अब तक लगभग सभी फोटोज में वो निक के साथ नजर आईं. लेकिन अब जेट स्कीइंग वाली इन फोटोज में निक नजर नहीं आ रहे हैं. बेशक जब उन्होंने भी प्रियंका के इस कारनामे को देखा होगा तो वो भी हैरान रह गए होंगे.

 

View this post on Instagram

 

Best day off ever!!! @nickjonas @joejonas @sophiet #jsisters ❤️☀️🙌🏽🎉

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

शादी के बाद से ही प्रियंका और निक अपने बीजी शेड्यूल से समय निकालकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते. वाकई उनकी ये वेकेशन फोटोज उनके फैंस को कपल गोल्स दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).