Video : अनाथ बच्ची के लिए प्रियंका ने किया कुछ ऐसा काम जिसने जीत लिया सबका दिल
रविवार को प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ मुंबई के अनाथ आश्रम पहुंची थी. इन दोनों के साथ निक का परिवार भी था. अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
रविवार को प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ मुंबई के अनाथ आश्रम पहुंची थी. इन दोनों के साथ निक का परिवार भी था. अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसके अलावा प्रियंका का एक वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में प्रियंका अनाथ आश्रम की एक बच्ची के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खुद निक जोनस ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी के रूप में शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अनाथालय की बच्ची के साथ 'दिल में बजी घंटियां' नामक गाने पर डांस कर रही हैं. वहां बैठे और बच्चों ने उनके डांस को खूब एन्जॉय किया. यह गाना उन्हीं की फिल्म 'गुंडे' का है. इस फिल्म में प्रियंका के साथ अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में थे.
.@NickJonas instagram story ❤️
Adorable 😍💃🏻 @priyankachopra pic.twitter.com/kpB3GpZBCD
— Priyanka Chopra FC (@PcOurHeartbeat) August 19, 2018
आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई में प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था. शनिवार शाम को ही करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक पार्टी भी रखी गई थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

