प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, टेस्ट कराने पर आई ये रिपोर्ट
कोरोना वायरस ने देश और दुनियाभर में अपना प्रकोप फैला रखा है और इसका संक्रमण भी तेजी से लोगों के बीच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने बताया कि उन्हें उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि कहीं वो कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं?
कोरोना वायरस (Coronavirus) ने देश और दुनियाभर में अपना प्रकोप फैला रखा है और इसका संक्रमण भी तेजी से लोगों के बीच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने बताया कि उन्हें उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि कहीं वो कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं? उनके शारीरिक लक्षण को देखते हुए डॉक्टरों ने भी उन्हें कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट कराने की सलाह दी.
मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेड पर लेटी हुई नजर आ हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "पिछले 15 दिनों से तबीयत खराब चल रही थी. हलकी सर्दी, खांसी थी और सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी. सर्दी और खांसी हफ्ते भर में चली गई लेकिन सांस लेने में परेशानी जारी थी. इसके बाद कोविड टेस्ट की सलाह दी गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आया है."
मीरा ने आगे लिखा, "मैं सभी से अनुरोध करूंगी कि ढेर सारा विटामिन (Vitamin) खाइए खासतौर पर जिंक 100 एमजी (Zinc 100 mg) और विटामिन सी 200 एमजी (Vitamin C 100 mg). साथ ही कैल्शियम और मैग्नीशियम. कम इम्युनिटी इन दिनों वायरल बुखार से आपजी सेहत बिगाड़ सकता है. एक बार आप बिमार हो गए तो आपको कोविड होने के चांस बढ़ जाते हैं. मैं स्वस्थ हो रही हूं औअर सभी से अनुरोध है कि विटामिन भरपूर मात्रा में लें. ये मेरा रिक्वेस्ट है!!"
आपको बता दें कि मीरा बॉलीवुड में अपना करियर सेट करने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही हैं. बीते काफी समय से वो काम की तलाश कर रही हैं. ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने बोल्ड फोटो पोस्ट करके मचाई सनसनी, हॉटनेस देखकर रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर वो अपने हॉट और सेक्सी फोटोज पोस्ट करके अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. उनकी तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

