मनोरंजन

अगस्त में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की चर्चा हर तरफ हो रही है. ऐसी भी खबरें आई थी कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब यह भी कहा जा रहा है कि जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के महीने में इन दोनों की सगाई हो सकती है.

अगस्त में होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई ?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits : Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की चर्चा हर तरफ हो रही है. ऐसी भी खबरें आई थी कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब यह भी कहा जा रहा है कि जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के महीने में इन दोनों की सगाई हो सकती है. हाल ही में जब मुंबई में प्रियंका और निक को एक डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था, तब इन दोनों ने अपने हाथों में एक जैसी रिंग भी पहन रखी थी. इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा था कि जल्द ही ये दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे.

खबरों की माने तो न्यूयॉर्क में निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था. अपने कजिन की वेडिंग में निक प्रियंका के साथ ही पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि वेडिंग से ठीक पहले निक ने प्रियंका के सामने यह सवाल रखा थे. इसी फंक्शन के दैरान प्रियंका ने निक के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी. फिर बाद में प्रियंका की मां से मिलने के लिए निक भारत भी आए. इस वक्त भी वह भारत में ही मौजूद है.

हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें वे दोनों अपने दोस्तों के साथ बीच के किनारे डिनर कर रहे थे. आपको बता दें कि इस वक्त प्रियंका और निक क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा गए हुए हैं. परिणीति चोपड़ा भी इस ट्रिप पर उनके साथ गई थी. प्रियंका और परिणीति का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वे दोनों बारिश का आनंद लेते हुए 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस कर रही थी.

😂they are so cute!!!!!! #priyankachopra #parineetichopra

A post shared by Priyanka Chopra Fan Page 🌏 ❤︎ (@pcourheartbeat) on

अब यह तो वक्त ही बताएगा कि कब प्रियंका और निक शादी करेंगे ?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).