PM Narendra Modi Trailer: पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म का नया ट्रेलर इंटरनेट पर हुआ रिलीज, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है

पीएम मोदी ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

लोकसभा चुनाव 2019 (Loksabha Elections 2019) के लिए सातवें चरण (seventh phase) के लिए देशभर के कई जगहों पर मतदान किया गया. एक तरफ अब जहां एग्जिट पोल्स (exit polls) आना शुरू हो गए हैं वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस ट्रेलर में पीएम मोदी की जिंदगी के कई पहलुओं को दर्शाया गया है.

फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) उनके अंदाज में पूरी तरह से ढले हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में पीएम मोदी के संन्यास लेने के उद्देश से लेकर राजनीति में उनकी पहल को दिखाया गया है. इसी के साथ उस दौर को इ दर्शाया गया है जब वो गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री थे और गोधरा कांड (Godhra Riots) हुआ था.

आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज कर दिया गया था लेकिन फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने के बाद चुनाव आयोग ने इसे लेकर निर्देशन जारी किए. इसके तहत न सिर्फ फिल्म के ट्रेलर को इंटरनेट से डिलीट किया गया बल्कि फिल्म की रिलीज पर भी लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने तक के लिए रोक लगा दिया गया.

आज आखिरकार फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर पीएम मोदी बायोपिक ट्रेलर को ट्विटर और यूट्यूब पर शेयर कर दिया गया है. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार (Omung Kumar) ने किया है. ने किया है. ये फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल