बॉलीवुड

रिलीज के साथ ही हिट हुआ पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘शेर सिंह’ का ट्रेलर, इतने लाख लोगों ने देखा

फिल्म में पवन सिंह,आम्रपाली दुबे के अलावा बृजेश त्रिपाठी, अशोक समर्थ, आयुषी तिवारी, संजय वर्मा ,जसवंत कुमार और अजय सूर्यवंशी सहित कई कलाकार नजर आएंगे.

रिलीज के साथ ही हिट हुआ पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘शेर सिंह’ का ट्रेलर, इतने लाख लोगों ने देखा
शेर सिंह ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

भोजपुरी के स्टार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher Singh) में साथ नजर आने जा रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया. रिलीज के साथ ही ये यूट्यूब पर हिट हो चुका है. इस ट्रेलर को अब तक 24 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. आपको बता कि 4 मिनट और 10 सेकंड के इस ट्रेलर में पवन सिंह दमदार ऐक्शन के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहा.

फिल्म में पवन सिंह एक बॉडीगार्ड (Bodyguard) की भूमिका में है जिसे विलेन अशोक समर्थ (Ashok Samrth) की बहन आम्रपाली दुबे की सुरक्षा के लिए रखा जाता है. ट्रेलर के शुरुआत में पहले आम्रपाली और पवन सिंह के बीच नोक-झोंक देखने को मिलती है. फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. जो बात अशोक समर्थ को पसंद नहीं आती. जिसके बाद वो पवन को मरवाने में जुट जाते हैं.

फिल्म में पवन सिंह,आम्रपाली दुबे के अलावा बृजेश त्रिपाठी, अशोक समर्थ, आयुषी तिवारी, संजय वर्मा ,जसवंत कुमार और अजय सूर्यवंशी सहित कई कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म को शशांक राय ने डायरेक्टर और प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).