बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के बाद बहन परिणीति चोपड़ा भी करने वाली हैं शादी? जानें सच्चाई

प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है

प्रियंका चोपड़ा के बाद बहन परिणीति चोपड़ा भी करने वाली हैं शादी? जानें सच्चाई
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिसंबर, 2018 में बड़े ही धूमधाम से अमरीकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की. उनकी शादी के बाद अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सवाल किया जा रहा है कि क्या अब परिणीति भी शादी करने का मन बना रही हैं? इस बात को लेकर परिणीति ने मीडिया से अपनी सफाई पेश की है.

बीते दिनों फिल्म 'केसरी' (Kesari) के प्रचार के दौरान परिणीति ने मीडिया को बताया कि अभी के लिए वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और शादी करने का कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में एक स्ट्रॉन्ग पार्टनर का होना बहुत जरूरी है. मैं चाहती हूं कि मैं इस इंसान के साथ हर रूप में खुश रहूं चाहे हम दोनों एक घर में साथ रहें या फिर एक साथ यात्रा करें, फिर अगर मुझे लगेगा तो मैं उससे शादी भी कर लूंगी. अभी के लिए मैं ना ही शादी के खिलाफ हूं और ना ही सपोर्ट में हूं. अभी के लिए मैं ये नहीं जानती कि शादी जरूरी क्यों है. मेरे दिमाग में शादी का मतलब मान लो जैसे एक डॉक्यूमेंटेशन है जो बहुत ही प्रैक्टिकल है और इसमें लीगल चीजें जुड़ी हुई हैं. मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा आदमी हो जो सही हो क्योंकि हो सकता है कि मैं किसी से भी शादी कर लूं लेकिन अगर वो अच्छा न निकले तो फिर मैं क्या करूं? इसलिए सही आदमी का होना बहुत जरूरी है."

 

View this post on Instagram

 

Royal for the royal wedding ✨ @sabyasachiofficial #PCkiShaadi

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा का खुलासा- प्रियंका-निक की शादी के समय मीडिया से इस बात को लेकर हुई थी अनबन

आपको बता दें कि परिणीति जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'केसरी' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह (Anurag Singh) ने किया है. ये फिल्म 21 मार्च, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).