Hotness Alert: सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं परिणीति चोपड़ा की ये बिकिनी फोटोज
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में है. इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में है. इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा को बिकिनी पहने हुए देखा जा सकता है. उन्होंने यह फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाया है. अक्टूबर एडिशन की फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर इस बार परिणीति को देखा जाएगा. वैसे इन फोटोज में परिणीति काफी हॉट लग रही हैं और फैन्स उनकी इन तस्वीरों को बेहद पसंद भी कर रहे हैं. फिल्मफेयर ने इन तस्वीरों को अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.
बता दें कि यह फोटोशूट मालदीव्स का है. आप भी एक नजर डालियें तस्वीरों पर : -
अगर बात करें 'नमस्ते इंग्लैंड' की तो विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी.
आपको बता दें कि 'नमस्ते इंग्लैंड' के बाद परिणीति को 'संदीप और पिंकी फरार' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा. केसरी में उनको अक्षय कुमार के साथ देखा जाएगा. 'संदीप और पिंकी फरार' में वह अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

