बॉलीवुड

विवादित पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा ने इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान, Nude तस्वीरें लीक होने के बाद लिया फैसला

शुक्रवार रात को रबी पीरजादा के कई अंतरंग वीडियो सामने आए थे. जिसके बाद से हो कई लोगों के निशाने पर आ गई. लेकिन अब रबी पीरजादा ने शोबिज (Showbiz) इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.

विवादित पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा ने इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान, Nude तस्वीरें लीक होने के बाद लिया फैसला
रबी पीरजादा (Image Credit: Twitter)

हाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने वाली पाकिस्तानी पॉप गायक रबी पीरजादा (Pakistani Pop Singer Rabi Pirzada) की न्यूड (Nude) तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे. जिसके बाद से लोग उन पर निशाना साध रहे थे. दरअसल शुक्रवार रात को रबी पीरजादा के कई अंतरंग वीडियो सामने आए थे. जिसके बाद से हो कई लोगों के निशाने पर आ गई. हालांकि कुछ लोगों ने प्राइवेसी में उल्लंघन पर आप्पति जाहिर की. लेकिन अब रबी पीरजादा ने शोबिज (Showbiz) इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. इस बात का ऐलान खुद रबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया हैं. रबी ने ये बात ट्वीट करके कही हैं.

रबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मैं रबी पीरजादा ने फैसला किया है कि अब मैं शोबिज़ इंडस्ट्री से दूर रहूंगी. उन्होंने आगे लिखा कि ‘अल्लाह मेरी गलतियों को माफ करे.’

आपको बता दे कि रबी पीरजादा के न्यूड वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की साइबर क्राइम शाखा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही मांग की है कि जिसने भी उनके निजी वीडियो और तस्वीरों को लीक किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं ये सिंगर 

पाकिस्तानी पॉप सिंगर पीरजादा हमेशा से ही विवादों में रही है. कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी दी थी. उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसे आत्मघाती जैकेट पहने हुए देखा गया. इसके कैप्शन में उसने लिखा, "हैश टैग मोदी हिटलर मैं बस यह चाहती हूं. हैश टैग कश्मीर की बेटी."

तो वहीं पिछले महीने ही पीरजादा ने कुछ सांपों और मगरमच्छों के साथ अपनी 15 सेकेंड की एक क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी, जिसमें उसने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर उन्हें छोड़ने की धमकी दी थी.

(एजेंसी इनपुट)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).