पुलवामा आतंकी हमला: भारतीय फिल्मों के रहमोकरम पर पलती है पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री, बैन से होगा 102 करोड़ का नुक्सान

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया और साथ ही भारतीय फिल्मों भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएंगी

आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान (Photo Credits: Facebook)

पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 40 से भी ज्यादा जवान शहीद हो गए. इस भयावय हमले ने पूरे देश को झकझोड़ कर रख दिया. पाकिस्तान (Pakistan) और आंतकवाद के खिलाफ देश में पुरजोर विरोध चालू है. इसी दौरान पाकिस्तानी कलाकारों (Pakistani Actors) को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (Indian Film Industry) में काम करने से बैन कर दिया गया है. इसी के साथ ये भी बताया गया कि भारत (India) की आनेवाली हालिया 5 बड़ी फिल्मों को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा.

अब भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है. भारत की आनेवाली 5 फिल्में 'लुका छुपी', 'भारत', 83', 'केसरी' और 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा. ऐसे में अब खबर आ रही है कि इन फिल्मों के मेकर्स द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अब पाकिस्तानी फिल्म एक्स्हिबिटर्स को तकरीबन 102 करोड़ का घाटा सहना पड़ेगा.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के फिल्म वितरक बाबर शेख ने इस बात को स्वीकार किया कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री भारतीय मनोरंजन जगत के बलबूते कमाई करती है. फिल्म 'टोटल धमाल' और 'लुक्का छुपी' से ही उन्हें 15 से 18 करोड़ रूपए की कमाई होने वाली थी. 'केसरी' का व्यापार भी 20 से 22 करोड़ के आसपास का होता. सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' का बिजनेस तो 40 करोड़ तक जाता.

पाकिस्तान में भारत की ज्यादतर फिल्में रिलीज होती है. फिल्म 'पद्मावत' और 'सिम्बा' से पाकिस्तानी फिल्म एक्स्हिबिटर्स को काफी फायदा मिला.

अब बात करें सिर्फ पाकिस्तान को तो वो साला सिर्फ 10 से 15 फिल्में ही बना पाता है. ऐसे में वहां की फिल्म इंडस्ट्री को होने वाले प्रॉफिट का 75 प्रतिशत शेयर भारतीय फिल्मों से आता है. पाकिस्तान में फिल्में बैन किए जाने से भारत को खासा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां की फिल्में पाकिस्तान के अलावा अमरीका, चीन, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, थाईलैंड और जापान जैसे देशों में रिलीज किया जाता है. ऐसे में भारतीय फिल्मों की कमाई को पाकिस्तान से महज 5 से 7 प्रतिशत का कॉन्ट्रिब्यूशन आता है.

इन सब तत्थों को मद्देनजर रखते हुए एक बात तो साफ है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फैसले के बाद पाकिस्तान की कमाई पर भी खासा असर पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\