निक ने प्रियंका के साथ सगाई की खबरों पर लगाई मुहर, कहा - मैं अपनी फैमिली चाहता हूं
गुरूवार को निक जोनस ने न्यूयॉर्क में एक इवेंट अटेंड किया. इस इवेंट के दौरान निक ने एक ऐसा बयान दिया जिससे लग रहा है कि उन्होंने प्रियंका के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है.
गुरूवार को निक जोनस ने न्यूयॉर्क में एक इवेंट अटेंड किया. इस इवेंट के दौरान निक ने एक ऐसा बयान दिया जिससे लग रहा है कि उन्होंने प्रियंका के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है. निक ने बताया कि वह बच्चे चाहते हैं. निक का कहना है कि, " खुद का परिवार होना मेरा लक्ष्य है. मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा." निक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह कब होगा पर समय आने पर वह अपनी भतीजियों को कजिन्स देना चाहेंगे. वहीं प्रियंका ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी हैं.
निक ने यह भी कहा कि, "एक अंकल होने की सबसे खास बात यह है कि आपको सीखने को मिलता है. आपको इन बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है और साथ ही जिम्मेदारी का भी अहसास होता है."
पछले साल प्रियंका ने भी एक इवेंट के दौरान कहा था कि वह बच्चों की एक क्रिकेट टीम चाहती हैं.
ऐसी भी खबरें सुनने को मिल रही हैं कि प्रियंका और निक जल्द ही शादी कर सकते हैं. प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' से भी अपना नाम वापिस ले लिया था. निर्देशक अली अब्बास जफरने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी. उनके ट्वीट से यह लग रहा था कि प्रियंका ने शाद की वजह से फिल्म 'भारत' को छोड़ा है. खबरों की माने तो प्रियंका के इस निर्णय के बाद सलमान खान उनसे नाराज है. हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सलमान ने इस विषय में बात करते हुए कहा कि, "हमने उनसे कहा कि अगर वो पिक्चर नहीं करना चाहती तो वो न करें. उस वक्त कुछ अलग रीजन दिए गए हमें. जो भी रीजन हो, शादी का रीजन हो, या पिक्चर का रीजन हो, या उनको इंडिया में नहीं काम करना, या मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो करना है, वो उनका रीजन है. हम उनके लिए बेहद खुश हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

