टीवी

Confirmed: नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, जल्द रचा सकती हैं शादी, see pics

इंडियन आयडल 10 के सेट पर नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी

Confirmed: नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, जल्द रचा सकती हैं शादी, see pics
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली (Photo Credits: Instagram)

नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली ने आखिरकार अपने रिश्ते का खुलासा सभी के सामने कर दिया है. सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आयडल 10’ में बतौर जज नजर आ रहीं नेहा ने हिमांश के साथ मिलकर अपने रिश्ते के बारे में बताया. दरअसल, हाल ही में सुनील ग्रोवर स्पेशल गेस्ट के रूप में इस शो के सेट पर नजर आए. उन्होंने यहां ‘नेहा का स्वयंवर’ नाम से एक मजेदार सेगमेंट भी किया जिसमें हिमांश ने अपनी सरप्राइज एंट्री देकर नेहा को चौंका दिया.

हिमांश को शो के सेट पर देखकर नेहा की खुशी भी सातवें आसमान पर थी. उन्होंने यहां हिमांश का न सिर्फ स्वागत किया बल्कि उनके साथ डांस किया और साथ ही सभी के सामने उन्हें गले से भी लगा लिया.

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, हिमांश की मौजूदगी से नेहा भावुक भी हो गईं और अपनी शादी की बात पर कहने लगीं, “भविष्य में जब भी मैं शादी करने का सोचूंगी तो ये मेरे मन में होंगे." इसपर हिमांश ने कहा, “मैं बस तुम्हारे यही कहने का इंतजार का रहा था.”

बता दें कि नेहा और हिमांश हमेशा से अपने रिश्ते के सवाल को नकारते आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इनके पोस्ट्स में इनका प्यार साफ झलकता है. अब खुद नेहा ने भी हिमांश के साथ अपनी फोटोज शेयर की और इसे खूबसूरत कैप्शन भी दिया.

हिमांश ने भी नेहा के साथ अपनी फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

अब फैंस को भी उस पल का इंतजार है जब नेहा और हिमांश एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. बात करें 'इंडियन आइडल 10' की तो इस शो पर नेहा के साथ ही अनु मालिक और विशाल डडलानी भी जज के तौर पर नजर आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).