बॉलीवुड

नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, पिता बने अंगद बेदी के घर जश्न का माहोल

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने नई दिल्ली के एक गुरुद्वारा में एक दूसरे से शादी रचाई थी

नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म, पिता बने अंगद बेदी के घर जश्न का माहोल
अंगद बेदी और नेहा धूपिया (Photo Credits: Yogen Shah)

नेहा धूपिया ने आज बेटी को जन्म दिया है. घर में बेटी के आगमन से आज नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर खुशियों का माहोल है. इस बात की खबर सामने आते है माता-पिता बने नेहा और अंगद को हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं.

नेहा ने अगस्त की शुरुआत में अपनी प्रेगनेंसी के बारे में दुनिया से रिवील करते हुए सोशल नेटवर्किंग एप इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की थी. नेहा की प्रेगनेंसी को लेकर काफी दिनों से मीडिया में कयास लगाया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने खुद इस बात का खुलासा सभी से किया.

आज का दिन इस बॉलीवुड कपल के लिए बेहद खास है क्योंकि आज से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई है. इसमें कोई राय नहीं कि पहली बार माता-पिता बने नेहा और अंगद के लिए ये पल बेहद खुशियों से भरा हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

#happydiwali From all of us to all of you ... spread the love, laughter and light ❤️😄💥😇 📸 @rjdeigg

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी के बाद इन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे देखकर सभी सरप्राइज्ड रह गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).