तनुश्री दत्ता को लेकर नाना पाटेकर ने कहा था- वो बच्ची मेरी बेटी से भी छोटी है, देखें Video
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुआ विवाद दिन प्रतिदिन उलझता हुआ नजर आ रहा है. जहां तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर दी है, वहीं नाना पाटेकर भी उन्हें लीगल नोटिस भेज चुकें हैं
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच हुआ विवाद दिन प्रतिदिन उलझता हुआ नजर आ रहा है. जहां तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर दी है, वहीं नाना पाटेकर भी उन्हें लीगल नोटिस भेज चुकें हैं. इतना ही नहीं, इस विवाद के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हुए और भी कई यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं. वैसे तनुश्री-नाना विवाद की बात करें तो नाना पाटेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों का जावाब देने वाले थे लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी गई हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नाना पाटेकर इस विवाद पर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में नाना पाटेकर को कहते हुए देखा जा सकता है कि, "मुझे यह बिल्कुल नहीं याद कि मैंने उन्हें टच कब किया था. सॉन्ग में उन्हें मुझे टच करना है, मुझे नहीं. ऐसा हो ही नहीं सकता." साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आरोप उन पर लगाना बिल्कुल गलत है. वह कहते हैं कि, "मैंने इतने सालों से इज्जत कमाई है और मुझे काफी बुरा लगता है जब मेरे बारे में कोई ऐसा कहता है. मुझे आगे कुछ नहीं कहना चाहिए. वो बच्ची मेरी बेटी से भी छोटी है."
आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बुरा बरताव किया था. तानुश्री ने बताया कि नाना पाटेकर गाने का हिस्सा नहीं था पर तब भी उन्होंने उनके साथ इंटिमेट होने का प्रयत्न किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

