Inside Pics: Roadies फेम रघु राम ने की दूसरी शादी, Natalie Di Luccio के साथ गोवा में लिए सात फेरे
रघु राम और सुगंधा गर्ग का 2016 में तलाक हो गया था. इसके बाद अब रघु ने इस महिला से गोवा में शादी कर ली
एम टीवी रोडीज फेम रघु राम (Raghu Ram) ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो (Natalie Di Luccio) से गोवा (Goa) में शादी कर ली. जानकारी है कि शादी गोवा में साउथ इंडियन रीति रिवाज का पालन करते हुए की गई. इस शादी में रघु के बेहद करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे.
बताया जा रहा है कि रघु और नताली ने डेस्टिनेशन वेडिंग का मन बनाया हुआ था जिसके बाद गोवा को फाइनल किया गया.
सोशल मीडिया पर रघु की कई सारी फोटोज देखने को मिली है जिसमें वो बेहद हंसी खुशी नताली को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इंटरनेट पर आई तस्वीरों में रघु के करीबी दोस्त रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) भी उनके साथ नजर आए.
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2006 में रघु ने सुगंध गर्ग से शादी की थी. शादी के 10 साल बाद इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे को तलाक देकर अपनी राहें जुदा कर ली.
बाद में रघु नताली को डेट करने लगे. नताली के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाते हुए रघु ने उनके साथ दूसरी शादी का फैसला किया और गोवा में उनसे शादी रचाई.