रेप के आरोप से घिरे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने मदालसा शर्मा के साथ रचाई शादी
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. पहले 7 जुलाई को इन दोनों की शादी होने वाली थी पर पुलिस के शादी के वेन्यू पर पहुंचने की वजह से इस शादी को पोस्टपोन करना पड़ा था.
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. पहले 7 जुलाई को इन दोनों की शादी होने वाली थी पर पुलिस के शादी के वेन्यू पर पहुंचने की वजह से इस शादी को पोस्टपोन करना पड़ा था. हाल ही में महाक्षय और उनकी मम्मी योगिता बाली पर एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने रेप और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि वह महाक्षय के साथ 4 साल तक रिलेशनशिप में थी और उन्होंने उनसे शादी करने का वादा भी किया था. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने दोनों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था. अदालत ने अपने आदेश में साफ कहा था कि यह मामला धोके से बलात्कार करने का है.
अग्रिम जमानत प्राप्त कर महाक्षय ने शादी रचाई और अब उनकी शादी की तस्वीरे भी सामने आ गई है. आर.जे आलोक ने मदालसा और महाक्षय की शादी की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की .उन्होंने लिखा कि, "पहली तस्वीर... मुबारक मिमोह...शादी मुबारक"
First pic : @Mahaakshay Mubarak Mimoh .. #Mimoh @MadalsaOfficial
Shaadi mubarak !#RjAlok pic.twitter.com/0pmbeUq9Ta
— RJ ALOK (@OYERJALOK) July 10, 2018
मंगलवार को ही महाक्षय और मदालसा की संगीत सेरेमनी और शादी के फंक्शन का आयोजन किया गया. ऊटी के होटल में इन दोनों की शादी हुई. जो तस्वीर सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि मदालसा की मां उन्हें और महाक्षय को आशीर्वाद दे रही हैं.अभी तक अपने बेटे की शादी के बारे में मिथुन ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

