फैन ने पूछा - इस बार लड़का होगा या लड़की, मीरा राजपूत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इन्स्टाग्राम के नए फीचर 'ask a question' का खुमार आम आदमी के साथ सितारों पर भी खूब चढ़ा हुआ है. कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी यह फीचर काफी पसंद आया और उन्होंने भी इसका उपयोग किया. मीरा के कई फॉलोअर्स ने उनसे बहुत से सवाल पूंछे मगर एक सवाल ऐसा था जो शायद मीरा को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया.
इन्स्टाग्राम के नए फीचर 'ask a question' का खुमार आम आदमी के साथ सितारों पर भी खूब चढ़ा हुआ है. कई बॉलीवुड सेलेब्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस फीचर के जरिए एक व्यक्ति के फॉलोअर्स उससे किसी भी तरह का कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी यह फीचर काफी पसंद आया और उन्होंने भी इसका उपयोग किया. मीरा के कई फॉलोअर्स ने उनसे बहुत से सवाल पूंछे मगर एक सवाल ऐसा था जो शायद मीरा को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया.
एक फैन ने मीरा से पूछा कि, "इस बार लड़का होगा या लड़की ?" आपको बता दें कि मीरा इस समय प्रेग्नेंट हैं और इसलिए फैन ने उनसे यह सवाल पूंछा. मीरा को यह सवाल बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं पता और इस बात का मेरे लिए कुछ महत्व भी नहीं है." इसके अलावा मीरा से और भी कई तरह के सवाल पूंछे गए. मीरा ने सभी सवालों का काफी उत्साह के साथ जवाब दिया.

वैसे मीरा इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अपने अलावा उन्होंने कई बार शाहिद और अपनी बेटी मीरा की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री को लेकर कयास लगाए जाते हैं पर लगता है कि फैन्स को अभी इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

