मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे करण जौहर समेत ये बड़े सेलेब्स
बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है. इस दुखद घड़ी में मनीष के घर-परिवार में शोक का माहोल है. आज उनके पिता के संस्कार में करण जौहर, बोनी कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त और यार नजर आए.
Manish Malhotra's Father's Demise: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के पिता का आज निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी उम्र तकरीबन 90 वर्ष थी. ऐसे में इस दुखद घड़ी में मनीष का साथ देने उनके घर फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी यार और दोस्त पहुंचे. इनमें करण जौहर (Karan Johar), बोनी कपूर (Boney Kapoor), शबाना आजमी (Shabana Azmi), डेविड धवन (David Dhawan) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) जैसे नाम शामिल हैं. ये भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Health Update: सोशल मीडिया पर उड़ी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की अफवाह, उनकी टीम ने बताई सच्चाई
मनीष के बांद्रा स्थित घर पर ये सभी सेलिब्रिटीज मीडिया द्वारा स्पॉट किए आगे. आज मनीष के पिता की अंतिम यात्रा में इन सभी ने उन्हें अपनी विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की.

जानकारी के अनुसार, मनीष के पिता का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान भूमि (Santacruz Crematorium) में किया गया. आपको बता दें कि मनीष फिल्म इंडस्ट्री में अपने आकर्षक और डिजाइनर कॉस्ट्यूम्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने न सिर्फ फैशन इवेंट्स बल्कि बॉलीवुड फिल्म्स समेत कई जगहों पर बड़े सेलिब्रिटीज के लिए कॉस्ट्यूम्स तैयार किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

