Photo: मुंबई की तेज बारिश में योगा करने पहुंची मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देख हो जाएंगे हैरान
मुंबई में सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच मलाइका अरोड़ा योगा स्टूडियो पहुंची. इस दौरान मलाइका का लुक देखने लायक था.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हो लेकिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपने रिश्ते और अपने स्टाइल स्टेटमेंट (Style Statement) के कारण वो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर मलाइका के लुक, ड्रेस और फिटनेस फोटो खूब वायरल (Viral) होते हैं. दरअसल 45 साल की उम्र में भी अगर मलाइका अरोड़ा का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तो इसकी वजह है फिटनेस को लेकर उनका झुकाव और फैशन को लेकर उनकी समझ. चाहे तेज गर्मी हो या बारिश मलाइका अपना वर्कआउट (Workout) मिस नहीं करती. इसलिए जिम (Gym) और योगा स्टूडियो में आते जाते उन्हें आसानी से स्पॉट किया जाता है. तो वहीं इस दौरान उनका जिम लुक भी खूब खबरें बनता है.
ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. आज पैपराजी ने मलाइका अरोड़ा को योगा स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया. इस दौरान उनका लुक देखने लायक था. दरअसल मुंबई में सुबह से ही रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है. लेकिन बावजूद इसके मलाइका अपने योगा स्टूडियो पहुंची. इस दौरान मलाइका ने उनकी जो ब्लैक ड्रेस पहनी उसे देख कोई भी हैरान रह जाए. यह भी पढ़े: अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने किया यह मजेदार कमेंट
वर्कफ्रंट की बात करे तो मलाइका अरोड़ा इस बार 'दबंग 3' में नजर नहीं आने जा रही है. इस बारे में बात करते मलाइका ने कहा है कि वह अपनी कंपनी के माध्यम से अच्छा कंटेंट प्रोड्यूस करना चाहती हैं. मलाइका एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण कर सकती है. मलाइका का कहना है कि उनके पास कई आईडियाज है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

