बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज तो दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने बताया कैसे करेंगी शादी

सोशल मीडिया पर जिस तरह से ये दोनों खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं उससे साफ है कि ये एक दूसरे में पूरी तरह से डूबे हुए हैं.

अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर हुआ रिलीज तो दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने बताया कैसे करेंगी शादी
मलिका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Image Credit: Instagram)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का प्यार किसी से छिपा नहीं है. तो वहीं ये दोनों भी अब खुलकर सोशल पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते हैं. यही वजह है कि इनकी शादी की खबरें भी कई बार सामने आती रहती हैं. कुछ समय पहले दोनों की शादी की खबरें काफी चरम पर थी लेकिन ये खबर महज अफवाह साबित हुई. ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा ने खुद ही अपनी शादी को लेकर कई अहम बातें बताई है. दरअसल मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो 'नो फिल्टर (No Filter)' में पहुंची थी. जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई बातें कही.

नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि ‘मेरी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी जो पूरी तरह से एक व्हाइट वेडिंग होगी. इसके साथ ही मुझे शादी में Elie saab गाउन पहनना है.' मलाइका ने आगे बताया कि उनकी शादी में सिर्फ उनकी गर्लगैंग ही ब्राइड्समेड बनेगी.

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

जाहिर है मलाइका ने अपनी शादी के बारे में पूरी प्लानिंग कर रखी है. हालांकि अर्जुन और मलाइका कब शादी के बंधन में बंधेंगे ये साफ नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह से ये दोनों खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं उससे साफ है कि ये एक दूसरे में पूरी तरह से डूबे हुए हैं. ऐसे में अर्जुन और मलाइका की ये शादी इंडस्ट्री में बेशक चर्चा का विषय तो रहने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).