बॉलीवुड

इटली में अर्जुन कपूर के साथ चोरी-छुपे बर्थडे मनाकर मुंबई लौटीं मलाइका अरोड़ा, see pics

मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बेहद कांफिडेंट अंदाज में नजर आईं

इटली में अर्जुन कपूर के साथ चोरी-छुपे बर्थडे मनाकर मुंबई लौटीं मलाइका अरोड़ा, see pics
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का कथित अफेयर इन दिनों मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है. अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया. अपने बर्थडे को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका इटली पहुंची जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया. अब इसमें स्पेशल ये है कि मलाइका का साथ देने इटली में उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे.

भले ही अर्जुन और मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी फोटोज पोस्ट नहीं की हो लेकिन ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

Arjun Kapoor snapped at the airport last night @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरीज और इंस्टाग्राम पोस्ट्स में भी कहा था कि इटली में उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक बेहद खास शख्स मौजूद है. अभी हाल ही में जब मलाइका इटली से मुंबई लौटीं तो एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर भी उनके साथ नजर आए. जाहिर सी बात है कि अब अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Malaika Arora Snapped at the airport last night @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

अभी हाल ही में फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के सिलसिले में अर्जुन एक रियलिटी टीवी शो के सेट पर पहुंचे जिसमें मलाइका जज के तौर पर नजर आती हैं. यहां भी अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले हुए नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).