45 साल की उम्र में भी खुद को ऐसे स्लिम और सेक्सी रखती हैं मलाइका अरोड़ा, देखें उनका ये हॉट जिम वीडियो
मलाइका अरोड़ा को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है. 40 की उम्र पार करने के बाद भी वो 20 साल की लड़की दिखाई देती हैं. उन्हें देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि उनका 17 साल का बेटा है. सोशल मीडिया पर आए दिन उनके जिम के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है. 40 की उम्र पार करने के बाद भी वो 20 साल की दिखाई देती हैं. उन्हें देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि उनका 17 साल का बेटा है. अपने आपको फिट रखने के लिए मलाइका जिम में घंटो एक्सरसाइज करती हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन उनके जिम के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. वो करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अपनी बहन के साथ अक्सर जिम जाते हुए दिखाई देती रहती हैं. तो कभी अकेले ही जिम में नजर आती हैं. हालही में मलाइका और उनकी बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मलाइका अपनी बहन के साथ इंटेंस वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में मलाइका पीच कलर के टॉप में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को बहुत से लोगों ने लाइक और कमेंट्स किए हैं. कुछ लोगों ने मलाइका का वीडियो देखकर उनके हुश्न की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें भला बुरा कहा है. एक यूजर ने तो मलाइका को प्रिंसेस डॉल और दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़की कह दिया और ये भी कहा की दुनिया की सभी लड़कियों को उनकी तरह ही रहना चाहिए. आइए आपको दिखाते हैं वीडियो
यह भी पढ़ें: अप्रैल में होगी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. बॉलीवुड के गलियारों से उनके और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें भी आ रही हैं. इस बारे में जब मलाइका से पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को अफवाह ठहराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

