बॉलीवुड

लवरात्रि: 'रंग्तारी' सॉन्ग में यो यो हनी सिंह ने अपने रैप से मचाई धूम

आयुष शर्मा ने कुछ दिन पहले गाने के टीजर का अनावरण किया था और तभी से गाना रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा था.

लवरात्रि: 'रंग्तारी' सॉन्ग में यो यो हनी सिंह ने अपने रैप से मचाई धूम
आयुष शर्मा (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान ने लवरात्रि का नया गीत "रंगतारी" शेयर करते हुए लिखा,"देखिए मजेदार #Rangtaari गीत, मैंने तो पिक्चर प्रोड्यूस की है और मुझे तो मजा आ गया देख के, अगर आपको भी यह गाना पसंद आये तो आप भी बताइए."

आयुष शर्मा ने कुछ दिन पहले गाने के टीजर का अनावरण किया था और तभी से गाना रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा था.

डांस करने पर मजबूर कर देने वाली बीट और लिरिक्स पर आयुष शर्मा ने अपने डांस के साथ इस गाने में चार चांद लगा दिए है. वही, यो यो हनी सिंह ने रंगतारी में अपने रैप के साथ इस गाने को ओर भी ज़्यादा रंगीन बना दिया है.

शब्बीर अहमद द्वारा लिखित और तनिष्क बागची द्वारा रचित यह त्योहारों के सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट गाना है.

गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित "लवरात्रि" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी.

"लवरात्रि" में गरबा कहानी का एक अनिवार्य हिस्सा है इसिलए आयुष और वारिना को गरबा सीखने के लिए कठिन प्रशिक्षण से गुज़रना पड़ा था. आयुष और वारिना अक्सर गरबा अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो के साथ अपने प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित करते आये है.

"लवरात्रि" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है. यह रोमांटिक ड्रामा सलमान खान फिल्म्स के अगले वेंचर को चिह्नित करेगा.

सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).