लोकसभा चुनाव 2019: विवेक ओबेरॉय ने राजनीति में एंट्री को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इस सीट से लड़ना चाहता हूं चुनाव

विवेक ओबेरॉय इन दिनों 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक फिल्म को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. ऐसे में उनके राजनीति से जुड़ने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं

विवेक ओबेरॉय (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाकर चर्चा में हैं वहीं अब उनके राजनीति में एंट्री करने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. पीइ मोदी पर फिल्म करने को लेकर विवेक को बीजेपी समर्थक के रूप में देखा जा रहा है और ऐसे में उनसे सवाल भी किया जा रहा था कि फिल्मों के बाद क्या रियल लाइफ में वो राजनीति में कदम रखेंगे.

अमर उजाला की खबर के अनुसार, फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को मीडिया के बीच प्रमोट कर रहे विवेक ओबेरॉय ने कहा कि अगर वो राजनीति में आते हैं तो 2024 में वडोदरा (Vadodara)से चुनाव लड़ना चाहेंगे. विवेक गुजरात के वडोदरा में फिल्म पीएम मोदी का प्रचार करने पहुंचे थे जहां उन्होंने पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद किया. इसी दौरान विवेक ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर ये बात कही है.

ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म: सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विवेक ओबेरॉय, कहा- 11 अप्रैल को हर हाल में रिलीज करेंगे फिल्म

वडोदरा से चुनाव लड़ने के पीछे की वजह बताते हुए विवेक ने कहा कि पीएम मोदी ने भी जब यहां से चुनाव लड़ा था तब वहां लोगों ने उन्हें प्यार दिया था और उनके समर्थन में आगे आए थे. गौरतलब है कि हाल ही में जब बीजेपी ने गुजरात में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की तो उसमें विवेक ओबेरॉय का नाम भी शुमार था.

बात करें फिल्म 'पीएम मोदी' की तो इसे लेकर कल यानी 8 अप्रैल, सोमवार को बड़ा फैसला आ सकता है क्योंकि इस फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के चलते विवेक सुप्रीम कोर्ट जाने वाले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Gujarat 10-12th Board Exam 2026: गुजरात बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा 26 फरवरी से, 15.27 लाख छात्र होंगे शामिल; जानें पहला पेपर कौन सा

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

अहमदाबाद में गैलरी गिरने से हड़कंप: संत विनोबा भावे नगर में करीब 20 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Watch Video)

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\