बॉलीवुड

IIFA 2019 के ग्रीन कारपेट पर सलमान खान के पीछे-पीछे फंक्शन में घुसा कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान जब ग्रीन कारपेट पर पहुंचे तो मीडिया उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गया. हालांकि सलमान जल्दी-जल्दी वेन्यू पर चले गए. तो वहीं सलमान के पीछे-पीछे एक स्ट्रीट डॉग भी ग्रीन कारपेट पहुंच गया.

IIFA 2019 के ग्रीन कारपेट पर सलमान खान के पीछे-पीछे फंक्शन में घुसा कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

मुंबई में कल IIFA अवॉर्ड 2019 (IIFA Awards 2019) का आयोजन हुआ. इस मौके पर बॉलीवुड (Bollywood) के तमाम बड़े सितारें (Celebs) शिरकत करते दिखाई दिए. सलमान खान (Salman Khan) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)तक तमाम बड़े सितारे इस फंक्शन में शिरकत करते दिखाई दिए. इस बार के आईफा अवॉर्ड (IIFA Awards) में राजी (Raazi) फिल्म की धूम देखने को मिली. राजी को जहां बेस्ट फिल्म का (Best Film) खिताब मिला वहीं आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. जबकि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावत के लिए मिला. तो वहीं फंक्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स ने परफॉर्म भी किया.

ऐसे में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी आईफा में जमकर अपना रंग जमाया. सलमान ने स्टेज पर अपने डांस से समां बांध दिया. हालांकि जब सलमान खान इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने पहुंचे तो एक ऐसा वाकया जिसे देखकर हर कोई हंस पड़ा. दरअसल सलमान खान जब ग्रीन कारपेट पर पहुंचे तो मीडिया उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गया. हालांकि सलमान जल्दी-जल्दी वेन्यू पर चले गए. तो वहीं सलमान के पीछे-पीछे एक स्ट्रीट डॉग भी ग्रीन कारपेट पहुंच गया. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह भी पढ़े: आईफा अवॉर्ड्स 2019: सारा अली खान, आयुष्मान खुराना समेत इन बड़े सितारों ने की शिरकत, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

Every dog has his day this was his time to shine and he knew #SalmanKhan is a big animal lover ❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दरअसल सलमान खान जानवरों को बेहद प्यार करते हैं. अपने घर पर पाले गए डॉग को लेकर सलमान की दीवानगी देखने लायक थी.

बात करे सलमान खान की तो दबंग ने इस फंक्शन में स्वैग से करेंगे स्वागत और जग घूमया जैसे अपने कई हिट गाने पर डांस कर ऑडियंस का दिल जीत लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).