मनोरंजन

सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का अस्पताल में निधन

भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया.

सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का अस्पताल में निधन
संगीतकार अन्नपूर्णा देवी (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वह 91 वर्ष की थीं.

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ. वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी. अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं. वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).