Surgical Strike 2: भारतीय सैनिकों की मदद के लिए लता मंगेशकर ने उठाया बड़ा कदम, देंगी इतने करोड़ का दान

पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कई कैंप फूंक डाले

लता मंगेशकर (Photo Credit: Facebook)

पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-E-Mohammed) और उनके बेस कैंप को तबाह कर दिया. इस हमले में कई आतंकवादी भी मारे गए. भारत की इस कारवाई के बाद यहां जश्न का माहोल है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पुलवामा हमले के बदले में भारत में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

पुलवामा हमले से भारत में शोक की लहर थी. 40 से भी ज्यादा जवानों के शहीद हो जाने के चलते उनका परिवार और पूरा देश दुख में डूबा हुआ था. ऐसे में कई बड़ी हस्तियों ने शहीद जवानों के परिवारवालों को आर्थिक तौर पर सहायता पहुंचाई. अब भारत की स्वर कोकिला कही जानेवाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने भी भारतीय सेना के लिए मदद का हाथ उठाया है. मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर अपने पिता पिता दीनानाथ मंगेशकर (Dinanath Mangeshkar) की पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल को सेना के जवानों को 1 करोड़ रूपए का दान करेंगी.

लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र टाइम्स को दिए हुए एक इंटरव्यू में खुद इस बात की घोषणा की है.

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद लता मंगेशकर ने ट्विटर के माध्यम से शहीद जवानों के परिवारवालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थी और उन जवानों को श्रद्धांजलि दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड