मनोरंजन

Koffee With Karan Season 7: Sidharth Malhotra और Kiara Advani जल्द कर सकते हैं शादी?, करण के शो में हुआ बड़ा खुलासा

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 में कई सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बिहाइंड द सीन्स पर बात की गई है. अब शो के सातवें एपिसोड में शादी को लेकर कॉन्वर्सेशन और भी आगे बढ़ती दिखाई देने वाली है.

Koffee With Karan Season 7: Sidharth Malhotra और Kiara Advani जल्द कर सकते हैं शादी?, करण के शो में हुआ बड़ा खुलासा
डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Photo Credits: Youtube)

Koffee With Karan Season 7: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉफी विद करण सीजन 7 में कई सेलिब्रिटी वेडिंग्स के बिहाइंड द सीन्स पर बात की गई है. अब शो के सातवें एपिसोड में शादी को लेकर कॉन्वर्सेशन और भी आगे बढ़ती दिखाई देने वाली है क्योंकि शो के इस एपिसोड में हाल में दूल्हा बने विक्की कौशल और हार्टथ्रोब सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​काउच पर नजर आने वाले हैं. शो में आने वाली ये गतिशील जोड़ी अपने करिश्मे , लव लाइफ और मेमेनिफेस्टेशन्स से सभी को मंत्रमुग्ध करती नजर आएंगी. इस शो के प्रोमो में करण जोहर ने सिद्धार्थ से कियारा को डेट और शादी को लेकर सवाल किया है.

करण ने पूछा, बेटा शादी कब करोगे? एक एलिजीबल बैच्लर का ट्रामा जो सिड फेस करने वाले है. दरअसल अपकमिंग एपिसोड में विक्की कौशल और करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​के खिलाफ एक गैंग बनाकर उनसे उनकी वेडिंग रूमर्स को लेकर कई सारे मजेदार सवाल करते जो उनकी बातचीत को बेहद हॉट और दिलचस्प बना देगा. इस एपिसोड में आप देखेंगे की कैसे शो के होस्ट करण और विक्की, सिद्धार्थ पर उनकी गर्लफ्रेंड कियारा के साथ उनकी वेडिंग कन्फर्मेशन के लिए दबाव डालते हैं. हालांकि बावजूद इसके मजबूत इरादों वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का कुछ और ही प्लान था.

उन्होंने जवाब देता हुए कहा, मैं एक उज्जवल और खुशहाल भविष्य की कामना करता हूं. जो सभी को उनकी शादी को लेकर इमेजिनशन में डाल देता है.

कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा. यह शो हर गुरुवार, शाम 7 बजे प्रसारित होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).