कीर्ति कुलहरि ने नेटफ्लिक्स के चैट शो पर बताई अपनी लव स्टोरी
अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि की साहिल सहगल से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. बाद में साहिल उनके जीवन साथी बन गए. कीर्ति ने नेटफ्लिक्स के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' के एक एपिसोड में अपनी प्रेम कहानी बताई. शो में उनके साथ 'बार्ड ऑफ ब्लड' में काम कर चुकीं शोभिता धुलिपाला भी थीं.
अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि (Kirti Kulhari) की साहिल सहगल (Saahil Sehgal) से पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. बाद में साहिल उनके जीवन साथी बन गए. कीर्ति ने नेटफ्लिक्स (Netflix) के चैट शो 'द ब्रांड न्यू शो' (The Brand New Show) के एक एपिसोड में अपनी प्रेम कहानी बताई. शो में उनके साथ 'बार्ड ऑफ ब्लड' में काम कर चुकीं शोभिता धुलिपाला भी थीं.
कीर्ति ने कहा, "साहिल से मेरी मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. हम दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया. लेकिन दोनों ने कभी बात नहीं की और यूं ही पांच साल गुजर गए."
उन्होंने आगे कहा, "फिर अचानक एक शूटिंग के दौरान वह मिला. वह बहुत अच्छा दिख रहा था. उसने फिर मेरा नंबर मांगा. मैंने कहा, नंबर लेते हो तो कभी बात भी किया करो. इस बार लिए नंबर का वह इस्तेमाल करने लगा. अक्सर बात होने लगी, फिर बात आगे बढ़ी और हम दोनों एक-दूजे के हो गए."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

