मनोरंजन

केरल के अभिनेता कैप्टन राजू का निधन

केरल के दिग्गज अभिनेता कैप्टन राजू का यहां उनके आवास पर निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 68 साल के थे.

केरल के अभिनेता कैप्टन राजू का निधन
कैप्टन राजू (Photo Credits: Instagram)

केरल के दिग्गज अभिनेता कैप्टन राजू का यहां उनके आवास पर निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 68 साल के थे.

यहां से जून में बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका की यात्रा करते समय उन्हें स्ट्रोक आया था और मस्कट के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था.

मस्कट में एक सप्ताह इलाज के बाद, उन्हें दो जुलाई को कोच्चि लाया गया.

पत्तनमतिट्टा जिले के रहने वाले अभिनेता ने भारतीय सेना को छोड़कर 1981 में अपने करियर की शुरुआत की थी. सेना में वह कैप्टन थे.

वह ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आए और टीवी धारावाहिकों में उन्होंने चरित्र भूमिकाएं की थी. आखिरी बार वह मलयालम फिल्म 'मास्टरपीस' में नजर आए थे.

अभिनेता ने करीब 500 मलयालम फिल्मों में काम किया और कई तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी प्रोजक्ट्स का भी हिस्सा रहे.

उन्होंने फिल्म 'मिस्टर पवनई 99.99' और 'इथा ओरू स्नेहागथा' का निर्देशन भी किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).