कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक महीना हुआ पूरा
सेलिब्रिटी जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रविवार को अपनी शादी का एक महीना पूरा होने पर जश्न मनाया. कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की को टैग करते और गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की.
मुंबई, 9 जनवरी : सेलिब्रिटी जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रविवार को अपनी शादी का एक महीना पूरा होने पर जश्न मनाया. कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की को टैग करते और गले लगाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी वन मंथ एनीवर्सरी माई लव".
इस जोड़ी की करीबी दोस्त नेहा धूपिया ने कमेंट में लिखा, "हैप्पी हैप्पी हैप्पी हैप्पी हमारी गॉर्जियस कपल वी लव यू."विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर को सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल में शादी की थी. यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Sanjeeda Shaikh ने Aamir Ali से तलाक के बाद पोस्ट की बेहद Bold Photo, लोग भी हुए हैरान
सेलिब्रिटी जोड़ी मुंबई के जुहू इलाके में अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई है, जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उनके पड़ोसी हैं. इससे पहले कैटरीना ने अपने डायमंड मंगलसूत्र की एक तस्वीर शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2022 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

