मनोरंजन

Exclusive : संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बनेंगे सलमान खान के छोटे भाई ?

सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं. सूत्रों की माने तो सलमान खान के छोटे भाई के किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं परअभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Exclusive : संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन बनेंगे सलमान खान के छोटे भाई ?
Kartik Aryan, Salman Khan, Sanjay Leela Bhansali. (photo credit: Instagram & Facebook

सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं. सूत्रों की माने तो संजय लीला भंसाली ने सलमान की यह मुराद पूरी कर दी है. आपको बता दें कि सलमान खान संजय लीला भंसाली की 'इंशा अल्लाह' में नजर आएंगे. 11 साल के बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. सलमान खान तो लीड रोल में नजर आएंगे. सूत्रों की माने तो सलमान खान के छोटे भाई के किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं परअभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन के रोल को काफी सराहा गया था. इस फिल्म की वजह से कार्तिक के करियर ने रफ्तार पकड़ ली है कुछ दिन पहले कार्तिक को संजय लीला भंसाली के ऑफिस से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था. ऐसे में यह बात तो कन्फर्म हो गई थी कि कार्तिक आर्यन संजय भंसाली की अगली फिल्म के हीरो बन सकते हैं. अगर कार्तिक को सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए सोने पे सुहागा वाली बात हो जाएगी.

कार्तिक ने इस मूवी के साथ साथ करण जोहर की अगली फिल्म भी साइन की है. अगर सलमान खान की बात करें तो वह दबंग टूर में बिजी हैं  दबंग टूर के बाद सलमान फिल्म 'भारत' की शूटिंग करेंगे लेकिन कार्तिक आर्यन और सलमान खान को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए अभी उनके फैन्स को काफी इंतजार करना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).