मनोरंजन

VIDEO : मिस इंडिया फिनाले में करीना कपूर ने बिखेरा अपने डांस का जलवा

करीना कपूर के वैसे तो बहुत से लोग दीवाने हैं पर उनके डांस का यह वीडियो देख जो लोग उनके फैन नहीं भी हैं,वे भी उनके कायल हो जाएंगे

VIDEO : मिस इंडिया फिनाले में करीना कपूर ने बिखेरा अपने डांस का जलवा
करीना कपूर ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गाने पर किया डांस (Photo Credits : Instagram)

करीना कपूर के वैसे तो बहुत से लोग दीवाने हैं पर उनके डांस का यह वीडियो देख जो लोग उनके फैन नहीं भी हैं,वे भी उनके कायल हो जाएंगे. मंगलवार रात को मुंबई में मिस इंडिया 2018 की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. तमिलनाडु की अनुकृति वास को इस खिताब से नवाजा गया. फिनाले में माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और जैकलीन फर्नांडिस ने अपने डांस का जलवा भी बिखेरा. सोशल मीडिया पर करीना कपूर के डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीना ने एक हॉट ऑउटफिट पहन रखा है.

करीना 'बम डिगी डिगी बम' नामक गाने पर थिरकती हुई नजर आई. यह फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना  है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा और सनी सिंह मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म इसी साल फरवरी में  रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन लव रंजन ने किया था.

अगर करीना कपूर की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में देखा गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. 'वीरे दी वेडिंग' में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम रोल में हैं. शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).