श्रीदेवी के जीवन पर करण जौहर ने लिखी किताब, मुंबई में करेंगे लॉन्च
बॉलीवुड आइकन और पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रशंसक फिल्म निर्माता करण जौहर उनके जीवन पर लिखी किताब 'श्रीदेवी- द एक्सटर्नल स्क्रीन गोडेस' का यहां विमोचन करेंगे.
बॉलीवुड आइकन और पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के प्रशंसक फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) उनके जीवन पर लिखी किताब 'श्रीदेवी- द एक्सटर्नल स्क्रीन गोडेस' का यहां विमोचन करेंगे. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहले ही दिल्ली में सत्यार्थ नायक द्वारा लिखित किताब 'श्रीदेवी- द एक्सटर्नल स्क्रीन गोडेस' का विमोचन कर चुकी हैं.
सत्यार्थ ने कहा, "किताब के मुंबई के विमोचन के लिए उनसे बेहतर और कौन हो सकता है. करण ने किताब में पहले ही श्रीदेवी को लेकर कई इनपुट्स और यादें साझा की हैं, जिससे मेरी किताब बेहद समृद्ध हुई है. वह इस यात्रा के महत्वपूर्ण भाग रहे हैं और मुझे बेहद खुशी है कि वह मुंबई में किताब के विमोचन के लिए तैयार हो गए हैं."
ये भी पढ़ें: टिक टॉक पर छाई श्रीदेवी की हमशक्ल, Viral हो रहे वीडियोज को देख आप भी चौंक जाएंगे
करण ने 15 दिसंबर को ट्वीट कर कहा था, "माई ऑल टाइम फेवरेट एक्टर.. उनकी विरासत को पूरा नहीं किया जा सकता है."
उन्होंने आगे कहा, "सत्यार्थ नायक द्वारा लिखित इस किताब में उनके जबरदस्त पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को शानदार ढंग से बताया गया है."
मुंबई में 'श्रीदेवी- द एक्सटर्नल स्क्रीन गोडेस' का विमोचन 22 दिसंबर को होगा. पिछले साल 24 फरवरी को उनका देहांत हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

