बॉलीवुड

कंगना रनौत को लेकर अब करण जौहर ने की ऐसी बात, किसी को नहीं होगा यकीन!

करण जौहर और कंगना रनौत के आपसी रिश्तों में टकराव की खबर बीते काफी दिनों से मीडिया में चल रहीं थी जिसके बाद अब...

कंगना रनौत को लेकर अब करण जौहर ने की ऐसी बात, किसी को नहीं होगा यकीन!
कंगना रनौत और करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर (Karan Johar) को भाई-भतीजावाद का ध्वजवाहक बताकर विवाद खड़ा कर दिया था. इसके बाद से ही कंगना और करण के आपसी रिश्ते में काफी तनाव देखने को मिला. कंगना ने करण पर अपने शब्दों से तीखा वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फिल्म इंडस्ट्री में ये तक कहा जाने लगा कि अब करण और कंगना के बीच सुलह हो पाना भी मुश्किल है.

लेकिन अब इन दोनों के बीच चीजें सकारात्मक मोड़ लेती दिख रही हैं. खबर आई है कि करण ने खुद कंगना के साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है. करण ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कंगना के लिए तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वो काफी टैलेंटेड हैं और वो उनके साथ काम जरूर करना चाहेंगे.

इतना ही नहीं करण ने ये भी कहा कि बॉलीवुड में मौजूदा हीरोइन्स में कंगना सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री हैं. करण जौहर की तरफ से ये बयान सुनकर जाहिर है कि सभी लोग पहले असमंजस में पड़ गए. लेकिन अब देखा जाए तो यही पता चलता है कि करण अब बीती बातों को भुलाकर कंगना के काम के लिए उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए.

बात करें फिल्मों की तो जहां करण इन दिनों अपनी धर्मं प्रोडक्शन्स के बैनर तले 'कलंक', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं वहीं कंगना फिल्म 'पंगा' के लिए शूट कर रही हैं. इसी के साथ वो फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).