टीवी

मनोरंजन जगत से नदारद कपिल शर्मा कर रहे हैं ग्रैंड वापसी, सामने आई बड़ी जानकारी

कपिल शर्मा एक बार फिर छेड़ेंगे कॉमेडी के सुर, ये रही पूरी डिटेल्स

मनोरंजन जगत से नदारद कपिल शर्मा कर रहे हैं ग्रैंड वापसी, सामने आई बड़ी जानकारी
कपिल शर्मा (Photo Credits: Instagram)

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर से मनोरंजन जगत में अपने पांव जमाने को तैयार हैं. बीते कुछ समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स के माध्यम से अपने फैंस को ये खुशखबरी सुनाई और कहा कि वो जल्द ही अपना पॉपुलर कॉमेडी टीवी शो लेकर लौट रहे हैं.

कपिल ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, “जल्द वापस आ रहा हूं, ‘द कपिल शर्मा शो’ लेकर सिर्फ सोनी टीवी पर.”

बता दें कि कपिल का ये शो टीवी पर टीआरपी के सारे रिकार्ड्स तोड़ चूका है. लोग इस शो को बेहद पसंद करते थे. लेकिन डिप्रेशन के चलते कपिल शर्मा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. जिसके बाद उनका ये शो भी ऑफ एयर हो गया. लेकिन कपिल अब और भी चुस्त-दुरुस्त और तंदरुस्त होकर वापस लौट रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

TBT @iamsrk on #tkss @kapilsharma😍😘

A post shared by The Kapil Sharma Show (@kapilsharmashow) on

अब इस खबर से कपिल के फैंस भी काफी खुश हैं और बेसब्री से उनके इस शो का इंतजार भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).