टीवी

डिप्रेशन से जूझ रहे कपिल शर्मा को अक्षय कुमार से मिली ये बड़ी मदद

कपिल शर्मा जल्द ही एक बार फिर मनोरंजन जगत में वापसी करेंगे जिसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं

डिप्रेशन से जूझ रहे कपिल शर्मा को अक्षय कुमार से मिली ये बड़ी मदद
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा (Photo Credits: Facebook)

डिप्रेशन से परेशान कपिल शर्मा एक बार फिर मनोरंजन जगत में वापसी करने को तैयार हैं. अपनी कॉमिक पर्सनालिटी से अपने सभी चाहनेवालों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा अब एक बार फिर अपने उसी अंदाज में नजर आएंगे. ऐसे में सुनने मिला है कि कपिल शर्मा को उनके कमबैक के लिए अक्षय कुमार काफी मदद कर रहे हैं. जी हां! आपने सही सुना. कपिल इन दिनों खिलाड़ी कुमार से अपने काम के लिए प्रेरणा ले रहे हैं.

कपिल ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी. कपिल ने ट्विटर पर लिखा, “चलो बाय, सोने का समय हो गया. गुड नाईट. इन दिनों अक्षय कुमार पाजी को फॉलो कर रहा हूं.”

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार अपनी नियमितता के लिए जाने जाते हैं. वो अपने टाइम टेबल के पक्के हैं और इसके साथ कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं. अब कपिल भी अक्षय से यही सीख ले रहे हैं. अक्षय की फिटनेस और हैंडसम पर्सनालिटी इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है. इसलिए कपिल भी अक्षय से इंस्पायर होकर उनके पदचिन्हों पर चल पड़े हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).