पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी कंगना रनौत, ये बड़े सेलिब्रिटीज भी हो सकते हैं उपस्थित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित राष्टपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. यहां पीएम मोदी (PM Modi) के साथ ही कैबिनेट मंत्री भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री समेत कई बड़े क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे. फिल्म इंडस्ट्री से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस समारोह में शामिल होंगी.
कंगना रनौत पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी समर्थक रही हैं और उनके काम की हमेशा से सराहना करती आई हैं. आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी वो शामिल होने जा रही है.
कंगना आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना होते समय मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं. उनकी लेटेस्ट फोटोज भी सामने आई हैं.
इसके अलावा खबर आ रही है कि बायोपिक फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभाने वाले विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे. उनके साथ ही बोमन ईरानी भी यहां उपस्थित हो सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि इस बड़े समारोह के लिए सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान को भी निमंत्रण दिया गया है. इसी के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस भी इस समारोह में शरीक होने की आशंका जताई जा रही है.
जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी इस समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया था लेकिन अपनी फिल्म '83' की शूटिंग के चलते वो यहां नहीं आ सकेंगे. उनके अलावा राजू श्रीवास्तव, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, सलीम खान भी इस समारोह का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में जीत हासिल करने वाले एक्टर मनोज तिवारी, रवि किशन और सनी देओल भी इस समारोह का हिस्सा होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

