मनोरंजन

विकास बहल की पत्नी पर कंगना ने साधा निशाना, कहा - फिर से एक Ex-Wife अपने पति के बचाव में उतरी

कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर संगीन आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था. अब कंगना रनौत ने विकास बहल की पत्नी पर निशाना साधा है

विकास बहल की पत्नी पर कंगना ने साधा निशाना, कहा - फिर से एक Ex-Wife अपने पति के बचाव में उतरी
कंगना रनौत और विकास बहल (Photo Credits : Instagram and facebook)

कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर संगीन आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था. अब कंगना रनौत ने विकास बहल की पत्नी पर निशाना साधा है. दरअसल, विकास की पत्नी ऋचा दुबे ने कंगना के खिलाफ बयान दिए थे. इस बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा है कि, "एक और एक्स वाइफ अपने पति के बचाव में उतरी है. मेरा यही सवाल है कि पहले इन्होंने अपने पवित्र पतियों को क्यों छोड़ा था. यह सब बकवास बंद करो कि हमारा फ्रेंडली डाइवोर्स हुआ था और हम एक परिवार है. आप एक दिन सुबह उठकर एक अच्छे आदमी को तलाक नहीं देते हैं."

कंगना ने यह भी कहा कि, "प्लीज हमारी वर्कप्लेस को सुरक्षित बनाने में हमारी मदद करें और इन आदमियों को हमारी जिंदगी बर्बाद न करने दे."

आपको बता दें कि विकास बहल की पत्नी ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर कंगना के खिलाफ बयान दिया था. उन्होंने लिखा था कि, "यह सब सहिष्णुता से परे चला गया है. मी टू अभियान का गलत इस्तेमाल न करें."

विकास पर कंगना के अलावा और महिलाओं ने भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी ने विकास पर छेड़छाड़ का इल्जाम लगाया था. साथ ही एक और अभिनेत्री ने विकास बहल को लेकर कहा था कि, " विकास हमेशा नशे में होने का ड्रामा करते हैं. वो उनकी स्ट्रेटेजी है. जब वह मुझे जबरदस्ती किस करने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने मेरे चेहरे को किनारे से पकड़ लिया था. मैंने उन्हें धक्का दिया लेकिन वहां पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे. जब मैं वहां से चली गई, तब वह मुझसे पूछते रहें कि क्या मुझे भूख लगी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).