मनोरंजन

कंगना रनौत की नई फिल्म 'मणिकर्णिका' तमिलरॉकर्स पर हुई लीक

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म रिलीज से पहले ही कभी स्टार कास्ट तो कभी कंगना की तुनक मिजाजी की वजह से सुर्खियों में थी. अब तक कंगना सबको झटके दे रही थीं इस बार कंगना को बहुत बड़ा झटका लगा है...

कंगना रनौत की नई फिल्म 'मणिकर्णिका' तमिलरॉकर्स पर हुई लीक
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना रनौत (Photo Credits: Youtube)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika) एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म रिलीज से पहले कभी स्टार कास्ट को लेकर तो, कभी कंगना की तुनक मिजाजी की वजह से सुर्खियों में थी. अब तक कंगना सबको झटके दे रही थीं इस बार कंगना को बहुत बड़ा झटका लगा है. उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' पायरेसी की चपेट में आ गई है. पायरेसी की वजह से बॉलीवुड और हॉलीवुड को काफी नुक्सान झेलना पड़ता है. छोटी फिल्मों से लेकर सभी बड़ी फिल्में लीक हो जा रही हैं.

फिल्म मणिकर्णिका को तमिलरॉकर्स (TamilRockers) द्वारा लीक किया गया है. तमिलरॉकर्स ने बॉलीवुड को डरा कर रखा है. 'इससे पहले द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister), और फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) के लीक होने की खबरें आई थी. फिल्मों के लीक हो जाने से बॉक्स ऑफिस पर वो अच्छी कमाई नहीं कर पा रही हैं. कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने दो दिन में  26-27 करोड़ की कमाई की है जो बहुत कम है.

यह भी पढ़ें : मणि‍कर्ण‍िका के को-डायरेक्टर क्रिश का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझ पर चिल्लाने लगीं थी कंगना

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई न करने का कारण पायरेसी बताई जा रही है. आपको बता दें कि फिल्म मणिकर्णिका के लिए कंगना रनौत ने बहुत मेहनत की थी. उन्होंने फिल्म में बतौर डायरेक्टर भी काम किया है. कंगना के इतनी मेहनत के बावजूद भी मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).