सोनम कपूर पर भड़की कंगना रनौत, कहा-उन्हें एक अच्छी एक्ट्रेस के रूप में नहीं जाना जाता
हाल ही में निर्देशक विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. इसके बाद कंगना रनौत ने विकास बहल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था. कंगना के बयान पर सबसे पहले सोनम कपूर की प्रतिक्रिया आई थी
हाल ही में निर्देशक विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. इसके बाद कंगना रनौत ने विकास बहल को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था. कंगना के बयान पर सबसे पहले सोनम कपूर की प्रतिक्रिया आई थी. मी टू कैंपेन को लेकर जब सोनम से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि, "यह बहुत ही निराश करने वाला है." सोनम ने यह भी कहा था कि कंगना ने विकास बहल के खिलाफ आवाज उठाई है. इस बयान से तो लगा कि वह कंगना का समर्थन कर रही हैं लेकिन फिर सोनम ने कहा कि, "हालांकि, कभी-कभी उनकी बातों को सीरियसली लेना कठिन होता है पर मुझे यह बात अच्छी लगती है कि जिन बातों पर वह भरोसा करती हैं, वह उन्हें बोलती हैं."
सोनम के इस बयान से कंगना नाराज ही गई है और उन्होंने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, "जब मैंने अपनी मी टू स्टोरी शेयर की है, तो उन्हें मुझे जज करने का हक किसने दिया है. उनके पास क्या लाइसेंस है कि वह कुछ महिलाओं पर भरोसा करें और कुछ पर नहीं."
So Sonam Kapoor has license of trusting some women&some she won’t. What makes her unsure of my claims?...I'm not known because of my dad,earned my credibility after struggling for a decade:K Ranaut on S Kapoor's statement over Ranaut's sexual harassment allegations on #VikasBahl pic.twitter.com/Ci273oEN4b
— ANI (@ANI) October 8, 2018
कंगना ने आगे कहा कि, "लोग मुझे अपने पिता की वजह से नहीं जानते हैं. मैंने खुद अपनी जगह बनाई है. सोनम को अच्छी एक्ट्रेस के रूप में नहीं जाना जाता है और वह एक अच्छी वक्ता भी नहीं हैं. इन लोगों को मेरे बारे में ऐसी बातें करने का हक नहीं हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

