बॉलीवुड

इन खूबियों वाला लड़का ही बन सकता है जान्हवी कपूर का दूल्हा, एक्ट्रेस ने शादी की लोकेशन से लेकर मेन्यू तक की दी जानकारी

इसी इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए और उसमें क्या खूबियां होनी चाहिए. जान्हवी के मुताबिक उनका पार्टनर टैलेंटेड और पैशनेट होना चहिए जिससे वो कुछ ना कुछ नया वो सीख सके.

इन खूबियों वाला लड़का ही बन सकता है जान्हवी कपूर का दूल्हा, एक्ट्रेस ने शादी की लोकेशन से लेकर मेन्यू तक की दी जानकारी
जान्हवी कपूर (Image Credit: Instagram)

फिल्म धड़क (Dhadak) से बॉलीवुड (Bollywood) में अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनोंकई प्रोजेक्ट्स (Projects) में बिजी हैं. हर किसी को उम्मीद है कि अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) की तरह ही जान्हवी भी फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाए. इस बीच जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू  में अपनी शादी, दुल्हे और लोकेशन के बारे में कई बातें बताई है. दरअसल ब्राइडस टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि श्रीदेवी लड़कों को लेकर उनके जजमेंट को सही मानती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी बेटी प्यार में आसानी से जा सकती है.

इसी इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए और उसमें क्या खूबियां होनी चाहिए. जान्हवी के मुताबिक उनका पार्टनर टैलेंटेड और पैशनेट होना चहिए जिससे वो कुछ ना कुछ नया वो सीख सके. उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए. सबसे ज्यादा वो जान्हवी का पूरी तरह से दीवाना होना चाहिए.

इसके साथ जान्हवी ने अपनी शादी की लोकेशन और ड्रेस तक के बारे में बताया. जान्हवी के मुताबिक वो बहुत ग्रैंड शादी नहीं करना चाहती. उन्हें तो ट्रेडिशनल तरीके से होने वाली शादी ही पसंद है वो जानती है कि उनकी भी शादी  तिरुपति मंदिर के पास ऐसे ही होगी. इस दौरान वो कांजीवरम ज़री की साड़ी पहनेगी. उनकी शादी के फंक्शन में साउथ इंडियन फ़ूड ही दावत होगी.

जान्हवी कपूर के फिल्मों की बात करे तो वो इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी है. हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया था जिसमें जान्हवी का लुक देखने लायक था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).