बॉलीवुड

'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब 9 अगस्त को देगी दस्तक

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज होने की तारीख चौथी बार स्थगित हो गई है. यह फिल्म अब पर्दे पर 9 अगस्त को दिखेगी.

'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब 9 अगस्त को देगी दस्तक
जबरिया जोड़ी ट्रेलर (Photo Credits: YouTube/Balaji Motion Pictures)

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अभिनीत फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) रिलीज होने की तारीख चौथी बार स्थगित हो गई है. यह फिल्म अब पर्दे पर 9 अगस्त को दिखेगी. 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज की तारीख पहले 17 मई थी, जो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) की वजह से आगे बढ़कर 12 जुलाई हो गई. इसके बाद फिर रिलीज की तारीख बढ़कर 2 अगस्त हुई थी.

अब निर्माता के करीबी सूत्र ने बताया कि 2 अगस्त को कई फिल्में रिलीज होने के कारण 'जबरिया जोड़ी' को रिलीज करने की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारतभर के प्रदर्शकों ने एक साथ मिलकर निर्माताओं से फिल्म रिलीज होने की तारीख 9 अगस्त तक बढ़ाने की अपील की थी.

प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' पूर्वोत्तर बिहार में प्रचलित 'पकड़वा विवाह' (किसी युवक को पकड़कर उसकी जबरन शादी कराने पर आधारित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).