मनोरंजन

क्या इस हॉट एक्ट्रेस के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं फरहान अख्तर ?

हाल ही में खबरें आई थी कि फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का ब्रेक अप हो चुका है और अब फरहान किसी और को डेट कर रहे हैं.

क्या इस हॉट एक्ट्रेस के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं फरहान अख्तर ?
शिबानी ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया (Photo Credits : Instagram)

हाल ही में खबरें आई थी कि फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का ब्रेक अप हो चुका है और अब फरहान किसी और को डेट कर रहे हैं. यहां पर हम एंकर और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर की बात कर रहे हैं. बताया जा रहा था कि आजकल इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ रही हैं और अब शिबानी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख लग रहा है कि अब ये दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं. तस्वीर में शिबानी ने एक व्यक्ति का हाथ पकड़ रखा है.हालांकि, उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखा रहा है पर उसे देखकर लग रहा है कि वह फरहान अख्तर ही हैं.

काफी लंबे समय से फरहान और शिबानी एक दूसरे को जानते हैं. शिबानी ने एक टीवी शो में भाग लिया था और फरहान अख्तर उस शो को जज कर रहे थे. वैसे जिस तस्वीर की हम बाते करे रहे हैं, उसमें शिबानी हमेशा की तरह हॉट दिख रही हैं. आइएं एक नजर डालते हैं उस तस्वीर पर : -

photo cred @anuragrao

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on

अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं. शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में हैं. वहीं शिबानी दांडेकर की बात करें तो उन्हें आईपीएल का चैट शो होस्ट करते हुए देखा गया है. इसके अलावा वह फिल्म 'शानदार' में भी नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2018 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).