क्या करीना कपूर फिर से बनने वाली हैं मां? शूटिंग सेट पर ये देखकर लोग भी कर रहे हैं सवाल
क्या तैमूर अली खान के बाद अब सैफ अली खान और करीना कपूर फिर से कर रहे हैं बेबी की प्लानिंग? जानें
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) को लेकर एक बेहद रोचक खबर मीडिया में सुनने को मिल रही है. मीडिया में कयास लगाया जा रहा है कि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के बाद अब सैफ और करीना अपने अगले बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों की कहीं भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन करीना की लेटेस्ट फोटो को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है.
दरअसल, करीना अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) को लेकर मुंबई के एक शूटिंग स्टूडियो में शूट कर रहीं थी जब मीडिया फोटोग्राफर्स ने उन्हें क्लिक किया. इस दौरान करीना लूज स्लीवलेस टी-शर्ट, ट्रैक पैन्ट्स और शर्ट पहनी हुईं नजर आईं.

इस फोटो में करीना का पेट देखकर कयास लगाया जाने लगा कि कहीं वो फिर से मां तो बनने नहीं जा रही हैं? हालांकि फोटो में कहीं से भी बेबी बंप नजर नहीं आता लेकिन अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर चर्चा भी करने लगे हैं.

ये भी कहा जा रहा है कि ऐसा हो सकता है फिल्म 'गुड न्यूज' में करीना मां का रोल निभा रही हैं. खैर, कयास तो कई तरह के लगाए जा रहे हैं लेकिन पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. आपको बता दें कि आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से करीना ने दर्शकों का दिल जीता.
अब वो करण जौहर की मेगा प्रोजेक्ट 'तख्त' में भी नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर को कास्ट किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

