भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के चलते आदित्य रॉय कपूर ने लिया 10 दिन का ब्रेक

आम लोगों की तरह बॉलीवुड सितारों पर भी वर्ल्ड कप का बुखार छाया हुआ है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर आदित्य रॉय कपूर लंदन मैच देखने के लिए रवाना होने वाले हैं.

आदित्य रॉय कपूर (Image Credit: Instagram/ Getty)

वर्ल्ड कप 2019 में 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला हैं. ऐसे में हर भारतीय की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. क्योंकि यहां से अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने से महज दो कदम दूर है. इस एतिहासिक मैच को लेकर बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर भी काफी उत्साहित हैं. यही कारण है कि वो भी इस मैच का मजा लेने के लिए लंदन रवाना होने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य अपने दोस्तों और परिवार के साथ के साथ मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने अपने बीजी शेड्यूल से 10 का ब्रेक लिया है.

आदित्य कपूर पिछले कुछ समय से फिल्म मलंग की शूटिंग कर रहे थे. यह फिल्म अपने आखिरी चरण में हैं. तो वहीं इसके बाद आदित्य अपनी नई फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे. लेकिन उससे पहले आदित्य ने अपने शेड्यूल से 10 दिन का ब्रेक लिया है. अब वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच का हिस्सा बनने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य आज रात ही लंदन के रवाना हो सकते हैं.

आपको बता दे कि श्रीलंका को 7 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया जहां पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई. वहीं ऑस्ट्रेलिया कल साउथ अफ्रीका के साथ हुए मैच में 10 रन से हार गई. जिसके कारण वो पॉइंट्स टेबल में 2 स्थान पर रही.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\