मनोरंजन

Ibrahim Ali Khan Greets Palak Tiwari with a Warm Hug: अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में इब्राहिम अली खान ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को गले लगाकर किया स्वागत, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में इब्राहिम अली खान ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को गले लगाकर किया स्वागत

Ibrahim Ali Khan Greets Palak Tiwari with a Warm Hug: अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में इब्राहिम अली खान ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को गले लगाकर किया स्वागत, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

Ibrahim Ali Khan Greets Palak Tiwari with a Warm Hug: बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्हें अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ स्पॉट किया गया. इस मौके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इब्राहिम और पलक का प्यारा पल कैमरे में कैद हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी, जो कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं, अपनी कार से उतरकर पैपाराज़ी के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ देती हैं. इसके बाद वह पार्टी वेन्यू की ओर बढ़ती हैं, जहां इब्राहिम पहले से ही उनका इंतजार कर रहे होते हैं. जैसे ही पलक अंदर आती हैं, इब्राहिम उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत करते हैं.

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम जल्द ही अपनी फिल्म ‘सरज़मीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. इस पार्टी में उनकी और पलक की तस्वीरों और वीडियो ने फैंस के बीच खासी हलचल मचा दी है, और सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

इब्राहिम अली खान ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी को गले लगाकर किया स्वागत:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari Clicked at Abu Jani Sandeep Khosla Diwali Party

Ibrahim Ali Khan, Palak Tiwari (Photo Credits: Yogen Shah)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).