मैंने मजाक करना बंद कर दिया है : अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन फिल्मों के सेट पर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर जाने जाते हैं और अब अजय का कहना है कि उन्होंने लोगों के साथ मजाक करना बंद कर दिया है
अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) फिल्मों के सेट पर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर जाने जाते हैं और अब अजय का कहना है कि उन्होंने लोगों के साथ मजाक करना बंद कर दिया है.
एक बयान में कहा गया कि जी टीवी के शो 'सा रे गा मा पा लिल चैम्प्स' में हाल ही अजय, अभिनेत्री तब्बू (Tabbu) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) संग नजर आए थे, जहां लोगों ने उनके मजाक के कई किस्सों को शेयर किया.
अजय ने कहा, "अब जब लोग मुझे जानते हैं और मुझसे ऐसा ही कुछ करने का उम्मीद रखते हैं, तो अब मैंने वास्तव में ऐसा करना बंद कर दिया है, बल्कि सबसे मजेदार बात तो यह है कि अब मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी जब भी सेट पर कुछ गलत होता है तो कास्ट और यूनिट के सदस्य मुझ पर शंका करना शुरू कर देते हैं."
इसके साथ अपनी बात को जोड़ते हुए संगीतकार अमाल मलिक ने कहा, "एक बार 'गोलमाल' के सेट पर, एक गाने को देने में मैंने देर कर दी थी और अजय ने हल्के-फुल्के अंदाज में मुझे एक ऐसी कार में बैठने के लिए कहा जो बिना किसी नुकसान के चट्टान से नीचे गिरने वाली थी. मैंने पलटना शुरू कर दिया."
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

