शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने अब कबीर सिंह पर दिया ये जवाब, कहा- ऐसे किरदार पर भरोसा नहीं
शाहिद कपूर ने फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है. जो गुस्सैल, शराबी और प्यार में धोखा खाया हुआ है.
आलोचनाओं के बीच भी करोड़ों कमाने वाली शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) पर अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बॉलीवुड की बेबाक करीना कपूर खान ने अब कबीर सिंह पर अपनी बिंदास प्रतिक्रिया दी है. करीना ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी है. लेकिन इन बातों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फिल्म ने 300 करोड़ के करीब कमाए हैं. ये दोधारी तलवार की तरह है. क्योंकि ऐसे लोग हैं जो जाकर इस फिल्म को देख रहे हैं और उसमें ऐसा कुछ देख रहे हैं जो उन्हें पसंद आ रही हैं. वरना ये फिल्म इतना अच्छा बिजनेस नहीं करती.”
इसके आगे फिल्म पर बात करते हुए करीना ने कहा कि ‘मैं फिल्म प्रीति जैसे किरदार पर भरोसा नहीं करती क्योंकि मेरे अंदर ऐसा इंसान नहीं है. लेकिन आखिरी में ये महज एक फिल्म है जिसने अच्छा बिजनेस किया है. लेकिन अच्छी बात है जो लोग इस फिल्म के बारे में बातें कर रहे हैं. लेकिन वो काफी कम है उनसे जिन्हें ये फिल्म पसंद आई है. यही सच्चाई है जो बेहद बुरी है. यह भी पढ़े: तैमूर अली खान को बोर्डिंग स्कूल भेज सकते हैं सैफ अली खान, मॉम करीना कपूर ने बताई वजह
आपको बता दे कि शाहिद कपूर ने फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है. जो गुस्सैल, शराबी और प्यार में धोखा खाया हुआ है. सेक्स, शराब और ड्रग्स उसकी लाइफ का हिस्सा है. ये फिल्म शाहिद के करियर की और इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

